सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : कांग्रेस के 4-5 MLAs और BJP में आने को तैयार, मैं ही उन्हें रोका हुआ हूं – CM Shivraj 

भोपाल/खाईद जौहर : साल 2020 से अब तक कांग्रेस के 27 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके है। कांग्रेस का साथ छोड़ BJP में जाने वाले विधायकों की शिकायत यही रही है कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी बात को ना सुना जा रहा है और ना ही उन्हें मिलने का समय दिया जा रहा है। पार्टी से उपेक्षित लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं और कांग्रेस की सक्रियता में कमी का हवाला दे रहे हैं।

हालही में खंडवा में भाजपा की जन संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी के विधायक सचिन बिरला कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए। जो उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

वहीं, इन सबके बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने एक बड़ा बयान देकर प्रदेश की सियासत तो गरमाई ही है, साथ ही कांग्रेस की बेचैनी को भी बढ़ा दिया है। दरअसल,  CM Shivraj ने पार्टी दलबदल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के चार-पांच विधायक अभी भी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। लेकिन मैं ही उन्हें रोका हुआ हूं, जितने भी अच्छे लोग हैं, वह कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं। 

इधर, कांग्रेस अपने विधायकों पर पकड़ खोती जा रही है। प्रदेश में कांग्रेस की हालत खस्ताहाल है। खास बात ये भी है की 30 अक्टूबर को प्रदेश में होने वाले उपचुनाव और आगामी सालों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी दिग्गजों का पार्टी को छोड़ना पार्टी के शीर्ष नेताओं पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। बहरहाल, अभी मुख्यमंत्री शिवराज के इस दावे पर कांग्रेस की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प हो गया है कि कांग्रेस इस पर क्या टिपण्णी करती है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button