मप्र उपचुनाव : कांग्रेस के 5 विधायक भाजपा के संपर्क में, हलचल तेज़

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले सियासी धमसान मचा हुआ हैं। साथ ही साथ दल बदलू का खेल भी जारी हैं। अब तक कांग्रेस (Congress) के कई कार्यकर्ता व विधायक भाजपा (BJP) में शामिल हो चुके है, तो वही भाजपा से नाराज़ होकर कुछ लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। बता दे कि हालही में बड़ा मलहरा से पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradhuman Singh Lodhi) भाजपा में शामिल हुए।
प्रद्युम्न सिंह लोधी (Pradhuman Singh Lodhi) के भाजपा में शामिल होने के बाद खबर मिली के कांग्रेस के 5 और विधायकों भाजपा की नज़र बनी हुई हैं। इनमें बुंदेलखंड से 4 और महाकौशल से 1 विधायक के भाजपा के संपर्क में होने की खबरें हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस ने इन विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया हैं।
खबरों की माने तो दमोह से विधायक राहुल सिंह (Rahul Singh) और बंडा विधायक तरबर सिंह (Tabrar Singh) के भाजपा में जाने की अटकलें तेज़ होने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (PCC Chief Kamalnath) ने दोनों विधायकों को घर बुलाकर एक घंटे बातचीत की। बातचीत के बाद मामले को सुलझा लिया गया।
बाद में राहुल सिंह और तरबर सिंह ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हमे विधायक बनाया है और आगे भी हम कांग्रेस पार्टी के साथ अपना सफर तय करेंगे। जबकि, राहुल ने बताया की – मेरे पास बहुत ऑफर आए हैं। लेकिन कोई हमारा सम्मान नहीं खरीद सकता।