सभी खबरें

मप्र उपचुनाव : जोबट सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लगभग तय, इनको मिल सकता है टिकट 

भोपाल : मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट और 3 विधानसभा सीटों जोबट, रैगांव, पृथ्वीपुर पर होने वाले उपचुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी शुरू हो चूका है। इसी बीच खबर है कि अलीराजपुर की जोबट सीट से कांग्रेस के लिए महेश पटेल का नाम लगभग तय कर लिया गया है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। माना जा रहा है कि अभी कमलनाथ कैंप के जरिए महेश की दावेदारी है और उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि औपचारिक ऐलान होना बाकी है। इस से पहले पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने स्व. बृजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 

बता दे कि महेश पटेल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है। इसके पहले सन 2003/2008 मे अलीराजपुर विधानसभा का चुनाव लडकर हार चुके है। 2013 मे पत्नी सेना पटेल भी अलीराजपुर विधानसभा से चुनाव हार चुकी है। लेकिन 2018 मे कांग्रेस ने महेश के छोटे भाई मुकेश पटेल को टिकट दिया तो मुकेश पटेल ने नागरसिंह चौहान को 22 हजार वोटो से हरा दिया। अब चुंकि भाई अलीराजपुर से MLA है, इसलिए महेश पटेल ने जोबट विधानसभा सीट पर रूख कर लिया है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button