उपचुनाव : भाजपा नेता ने की कमलनाथ से मुलाकात, दो दिग्गज नेता बोले, इस तरह से सरकार बनाना गलत

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में 24 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By Election) से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज़ हो गई हैं। साथ ही कांग्रेस (Congress) ने इस बात का दावा भी कर दिया है कि भाजपा (BJP) के कई दिग्गज नेता व विधायक उनके संपर्क में हैं।
बताया जा रहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल (Gwalior Chambal) के पूर्व मंत्री भाजपा के एक बड़े नेता भी कांग्रेस से संपर्क में हैं। वे इस अंचल की किसी मुफीद सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके अलावा विधायक (MLA) रह चुके विंध्य के एक आदिवासी भाजपा नेता ने भोपाल (Bhopal) में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (PCC Chief Kamal nath) से मुलाकात की हैं।
सूत्रों की माने तो मालवा अंचल के भी कुछ नेता बड़ा उलट-फेर कर पाला बदल सकते हैं।
इधर, भाजपा में भी अनबन का दौर शुरू हो गया हैं। बता दे कि भाजपा के कुछ बड़े नेताओं ने पार्टी के सरकार बनाने के इस तरीके को गलत ठहराया हैं। नाम सामने न आने की शर्त पर भाजपा के दो दिग्गज नेताओं ने कहा कि पार्टी को इस तरह की महत्वाकांक्षी राजनीति नहीं करनी चाहिए थी। उसने सिर्फ सरकार (Government) बनाने के लिए उन लोगों को खुद में मिला लिया जो वैचारिक रूप से भी पार्टी से मेल नहीं खाते। पार्टी ने ये बहुत अनुचित कदम उठाया हैं।
इससे पहले कमलनाथ (Kamal nath) ने कहा था कि मेरे संपर्क में भाजपा (BJP) के कई वरिष्ठ और नए विधायक हैं। समय आने पर सब सामने आएगा। शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रलोभन से सरकार तो बना ली, लेकिन उपचुनाव के टिकट वितरण तक उनको बहुत कुछ झेलना हैं। भाजपा का अंदरूनी घमासान ही इस सरकार को ले डूबेगा।




