भाजपा बौखलाई हुई है, फिर से हो रिपोलिंग – कमलनाथ का बड़ा बयान

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की 28 खाली पड़ी विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान हो चुका हैं। अब फैसला 10 नवंबर को आएगा कि प्रदेश में किस की सरकार बनेगी। क्या कमलनाथ (Kamalnath) दोबारा वापसी करेंगे, या शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।
लेकिन उस से पहले प्रदेश की सियासत गरमाई हुई हैं।
मतदान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया हैं। कमलनाथ ने कहा ये चुनाव सच्चाई और झूठ का था। मतदान का प्रतिशत वोट डालने के उत्साह को दर्शाता हैं। मुझे विश्वास है कि 10 तारीख को म.प्र. की आवाज पूरे देश में गूंजेगी।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा भाजपा (BJP) ने पिछले तीन दिनों में पैसा, प्रशासन, शराब, पुलिस का प्रयोग किया हैं। भाजपा नेता बिकाऊ थे मतदाता बिकाऊ नहीं हैं। ये स्पष्ट करता है कि भाजपा बौखलाई हुई हैं। भाजपा की जो राजनीति है जिस प्रकार उन्होंने जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। हमारे मतदाताओं ने ये पूरी बात समझी।
इसी दौरान कमलनाथ ने सुमावली और मेहगांव की रिपोलिंग की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि हमें पहले से अंदेशा था कि वहां वोटिंग प्रभावित होगी।




