
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर सभी राजनैतिक पार्टिया तयारी में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में बीएसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पहली लिस्ट में 7 प्रत्याशियों की घोषणा हुई है।
जारी सूची के अनुसार मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा क्षेत्र से बलवीर सिंह दंडोतिया, निवाड़ी से अवधेश प्रताप सिंह राठौड़, छतरपुर की राजनगर से रामराजा पाठक, सतना की रैगांव से देवराज अहिरवार, सतना जिले की रामपुर बघेलान से मणिराज सिंह पटेल, रीवा की सिरमौर से विष्णु देव पांडे और रीवा जिले की सिमरिया से पंकज सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।