सभी खबरें

MP Board 12th Class : Time Table में फिर किया गया बड़ा बदलाव, पढ़े यहां

मध्यप्रदेश/भोपाल – माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल में एक बड़ा संशोधन किया हैं। इस संबंध में मंडल ने आदेश जारी कर दिए हैं।
मंडल ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि MP Board की वर्ष 2021 की 10वीं और 12वीं सहित 12वीं व्यवसायिक (vocational) की संशोधित परीक्षा कार्यक्रम 18 मार्च को जारी किया गया था। जिसमें एक बार फिर आंशिक संशोधन किया गया हैं। जिसके बाद 12वीं सामान्य भाषा मराठी विषय की परीक्षा 5 मई 2021 को विशिष्ट उर्दू और सामान्य उर्दू के साथ ही आयोजित होगी।

इसके साथ ही परीक्षा समय को 1 घंटे बढ़ाया गया हैं। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक संचालित की जाएगी। जिसके लिए विद्यार्थियों को 1 घंटे पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य होगा। बता दे कि कोरोना की स्थिति को देखकर ये फैसला लिया गया हैं।  

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बढ़ते संक्रमण के बीच 2 माह की देरी से MP Board 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश के मुताबिक वर्ष 2021 की 10वीं की बोर्ड परीक्षा जहां 30 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 19 मई 2021 तक चलेगी। वही 12वीं की परीक्षा 1 मई 2021 से संचालित होगी। ऐसे पहले परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button