सभी खबरें

MP Board 10th Class Result : आज होगा जारी, ऐसे चेक कर सकते है छात्र अपना रिजल्ट 

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज “14 जुलाई” को शाम 4 बजे घोषित होने जा रहा हैं। लंबे समय से इंतज़ार कर रहे छात्रों का इंतज़ार आज ख़त्म होगा। बता दे कि कक्षा 10वीं के रिजल्ट में ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब रिजल्ट घोषित होते समय स्टूडेंट्स मौजूद नहीं रहेंगे। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के बिना ही इस बार रिजल्ट घोषित किया जाएगा। बीते साल भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के बिना ही कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार भी कोरोना संक्रमण के चलते स्टूडेंट्स को भोपाल नहीं बुलाया जा रहा हैं। 

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार परीक्षा रद्द की गई थी, परीक्षाओं के रद्द होने के चलते ऐसा पहली बार हो रहा है जब मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। कक्षा 10वीं के रिजल्ट में पहली बार टॉपर स्टूडेंट की घोषणा नहीं की जाएगी। 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

विद्यार्थी और अभिभावक MP Board के पोर्टल https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in और www.mpresults.nic.in पर परीक्षा परिणाम देखें। वही सभी विद्यार्थी MPBSE MOBILE ऐप या MP Mobile ऐप पर “Know Your Result” का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक और आवेदन क्रमांक दर्ज कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए ये स्टेप्स करें फॉलो

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponine.gov.in और mpbse.nic.in पर जाना होगा।
  • यहां रिजल्ट का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा।
  • मांगी गई जानकारी भरनी होगी और सबमिट करना होगा।
  • कक्षा 10वीं का आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर रख लें। इसकी जरूरत आगे पड़ सकती हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button