MP Board Exams : कोरोना संक्रमित छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा, 62 साल के इतिहास में पहली बार हो रहा है ये

भोपाल : प्रदेश में 17 फरवरी से शुरू होने जा रही MP बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षााओं की तैयारी सरकार ने कर ली है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत इन परीक्षााओं का आयोजन कराया जाएगा। बता दे कि MP बोर्ड के 62 साल के इतिहास में पहली बार फरवरी में परीक्षाएं हो रही हैं। 10वीं 12वीं के एग्जाम 17-18 फरवरी से शुरू होंगे। इन एग्जाम में इस बार करीब 20 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे।
खास बात यह है कि MP बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षा में कोरोना संक्रमित स्टूडेंट्स भी शामिल हो सकेंगे। संबंधित परीक्षा केंद्रों पर इनके लिए अलग से आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे। कोरोना संक्रमितों के लिए आइसोलेशन रूम बनाने के पीछे तर्क है कि 2 साल के अनुभवों को देखते हुए बोर्ड हर स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा में शामिल कराना चाहता है।
इसके अलावा दिव्यांग छात्रों, नेत्रहीन विद्यार्थियों, हाथ संबंधी किसी बीमारी से ग्रस्त छात्रों को कंप्यूटर, टाइपराइटर, परीक्षा शुल्क में छूट जैसी अलग से सुविधाएं भी दी जाएंगी। मंगलवार को हुई बोर्ड मीटिंग में इस बारे में बातचीत करके यह तय किया गया।




