
भोपाल। मध्यप्रदेश में आये दिन गुंडागर्दी के मामले सामने आ रहे हैं। और पुलिस इन्हे रोकने में नाकाम नजर आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद से सामने आया हैं, जहाँ कुछ युवकों के बीच खुनी संघर्ष का एक वीडियो सामने आया है। यह मामला कही और का नहीं बल्कि ठीक पुलिस चौकी के सामने का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कुछ युवक रात के समय आपस में खड़े होकर बात कर रहे थे। और एक युवक गाड़ी पर बैठा हुआ था। थोड़ी में युवक जैसे ही पीछे मुदा तभी गाड़ी पर बैठे शख्स ने उस पर पीछे से ताबड़ तोड़ वार कर दिए। जिसमें पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बता दें कि पीड़ित युवक का नाम अमित शर्मा है। और हमला करने वाला माजिद उर्फ बाबू दलाल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला राजधानी के शाहजहानाबाद पुलिस चौकी के सामने का हैं। जहां घायल अमित शर्मा कुछ लोगों से बात कर रहा था। उसी दौरान माजिद उर्फ बाबू दलाल ने पीड़ित अमित पर हमला कर दिया। जिसमे अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। फ़िलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही हैं।
पुलिस चौकी के सामने हुई वारदात
आपको बता दें कि यह हादसा कही और नहीं बल्कि शाहजहानाबाद पुलिस चौकी के ठीक सामने हुआ। तब भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हैं। जिसके चलते कानून की कार्य प्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह है कि पुलिस इस पर कोई कार्रवाई करेगी या प्रदेश में यूंही गुंडाराज बढ़ता रहेगा।