MP: कांग्रेस के आईफा अवार्ड पर भाजपा ने कसा तंज: कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दक्षिण पश्चिम विधानसभा के नेहरु नगर चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शामिल हुए। इस दौरान पीसी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आईफा अवार्ड कराएंगे। इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आएगी। ठोकर खाकर लोग सबक ले लेते हैं, लेकिन कांग्रेस ठोकर खाकर भी सबक नहीं ले रही है। प्रदेश में उन कार्यों को करने की जरूरत जिससे जनता सीधे लाभान्वित हो। वहीं बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा वो स्वयं की हेल्थ के लिए इस प्रकार का अवार्ड करते हैं। हम जनता के लिए हेल्थ की बात कर रहे हैं।

अभिनेता गोविंदा ने कही थी ये बात
आपको बता दें कि सनातन पर बहस के बीच अभिनेता गोविंदा ने कहा था कि सनातन समुद्र की तरह है। समुद्र किसी पर रोक-टोक नहीं लगाता। वह अपनी विशालता का प्रभाव देता है, वह यह नहीं कहता तुम रुको, तुम ठहरो, तुमसे नहीं मिलेंगे, समुद्र मातृत्व भाव है। उससे बढ़कर कुछ भी नहीं है।

Exit mobile version