मप्र : अब ये भाजपा विधायक निकले Corona Positive, विधानसभा क्षेत्र में हड़कंप

मध्यप्रदेश/निवाड़ी – मध्यप्रदेश के कोरोना का कहर अभी भी बना हुआ हैं। आए दिन यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रहीं हैं। खास बात ये है कि कोरोना अब राजनेताओं को अपनी चपेट में ले रहा हैं। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, अब निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट कर दी हैं।
विधायक ने लिखा – कुछ दिन से अस्वस्थ होने के कारण मेरे द्वारा आज कोविड की जांच कराई गई जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आप सभी से आग्रह है जो भी मेरे सम्पर्क मैं आया हो। अपनी जांच अवश्य कराये।
बताते चले कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री सुहास भगत सहित कैबिनेट के कई मंत्री, इसके अलावा कई विधायक अब कोरोना तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।




