ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़राज्यों सेसभी खबरें

MP: चुनावी माहौल में नेताओं साधने में जुटी बीजेपी: एक निष्कासित नेता की घर वापसी के साथ निर्दलीय पार्षद ने थामा बीजेपी का दामन

दमोह। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनैतिक पार्टिया जोरों शोरों से तैयारी कर रहे है। वहीँ बीजेपी चुनाव से पहले भाजपा बागी नेताओं को साधने में जुट गई है। पार्टी निष्कासित नेताओं की वापसी करवा रही है। इसी के तहत दमोह में प्रमोद विश्वकर्मा की पार्टी में वापसी हुई है। बता दें कि नगर पालिका चुनाव में बगावत करने पर प्रमोद विश्वकर्मा को पार्टी से निष्कासित किया गया था।

निर्दलीय महिला पार्षद ने ली भाजपा की सदस्यता
वहीं दमोह की निर्दलीय महिला पार्षद साधना तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारी लाल गौतम ने गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button