1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कमलनाथ के 6 मंत्रियों से कांग्रेस के 15 विधायक नाराज, बनाया नया गुट 

कमलनाथ के 6 मंत्रियों से कांग्रेस के 15 विधायक नाराज, बनाया नया गुट. 

 सिंधिया, दिग्गी और कमलनाथ खेमे के 6 मंत्रियों के कारण कांग्रेस के 15 विधायक नाराज, नया गुट बनाया
कमलनाथ कैबिनेट में युवा नेताओं को जगह मिली थी.

भोपाल : आयुषी जैन : मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार एक बार फिर मुश्किलों में आ सकती है, इस बार कांग्रेस के नए विधायक अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे है, वही पहली बार निर्वाचित हुए विधायकों की शिकायत है, कि प्रदेश के कई मंत्रियों उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं.
वहीं नए विधायकों ने कुछ ऐसे मंत्रियों के नाम भी बताए, जो विधायकों के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं.
शनिवार को कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है. वहीं कांग्रेस के विधायकों की खेमेबाजी से भी सरकार चिंतित है.

पार्टी की सरकार से खुश नहीं, आरिफ मसूद के साथ बैठक की
पहली बार निर्वाचित हुए कांग्रेस विधायकों ने बताया कि वे अपनी पार्टी की सरकार से खुश नहीं है. विधायकों की शिकायत है कि मंत्री उनकी बातों को नहीं सुन रहे हैं तो उन अफसर नए विधायकों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं.
पहली बार नाराज विधायकों ने अपनी सरकार के खिलाफ एक अनौपचारिक कोर्ट बना लिया है. करीब 15 विधायकों ने शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के साथ बैठक की और निर्णय लिया कि विधायकों की बात नहीं सुनने वाले मंत्रियों की शिकायत कमलनाथ से की जाएगी।

हम आपको बता दें विधायक इन मंत्रियों से नाराज है नए विधायक

  • पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव,
  • जनजाति मंत्री ओमकार सिंह मरकाम,
  • सहकारिता मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह,
  • महिला विकास मंत्री इमरती देवी,

इनसे विधायक सबसे ज्यादा नाराज हैं. वहीँ विधायकों ने यह भी कहा है कि, लोक निर्माण विभाग के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कभी-कभी बातों को नहीं सुनते और कभी-कभी बातों को सुनकर काम भी कर लेते हैं.

मंत्रियों से नाराज विधायकों की सूची

  • सुरेंद्र सिंह शेरा,
  • संजय शुक्ला,
  • गिरिराज सिंह डोडिया,
  • महेश परमार,
  • मनोज चौधरी,
  • सिद्धार्थ कुशवाहा,
  • सुनील सर्राफ,
  • आलोक चतुर्वेदी,
  • नीरज दीक्षित
  • प्रद्युमन लोधी,
  • भूपेंद्र मरावी,
  • अशोक मर्सकाले 
     
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।