सभी खबरें

MP : गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, बढ़ाई इसकी अवधि

मध्यप्रदेश/दतिया : कोरोना के चलते जेल में बंद कैदियों को पेरोल दी गई थी। मध्य प्रदेश के सभी जिलों की जेलों में बंद 4500 से ज्यादा कैदियों को सरकार ने 60 दिन की पेरोल दी थी। इसका उद्देश्य था कि कोरोना तेजी के साथ फैल रहा था और कैदियों के संक्रमण के चलते कहीं जेल कोरोना के नए केंद्र ना बन जाए।

इसी बीच प्रदेश के गृह व जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने मप्र की जेलों में बंद साढे चार हजार से ज्यादा कैदियों को दी गई पेरोल में 30 दिन की और वृद्धि की गई हैं। 

गृह एवं जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसीलिए एहतियात के तौर पर पैरोल की अवधि में 30 दिन की और वृद्धि की जा रही हैं। यानी अब कैदियों को कुल 90 दिन की पैरोल अवधि मिलेगी।

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जेल में कोरोना से बचने के लिए हर कैदी का RT-PCR टेस्ट किया जा रहा हैं। साथ ही साथ जेल में अब तक एक सैकड़ा से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button