सभी खबरें

MP : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान, लिया ये फ़ैसला

मध्यप्रदेश/भोपाल : शुक्रवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश ने वैक्सीन का महाअभियान प्रारंभ करने का फैसला किया हैं। उन्होने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि 21 जून को लगभग 10 लाख डोज़ नागरिकों को लगाए जाएं। 

सीएम ने बताया कि सुबह 10 बजे एक साथ 7000 सेंटर पर ये अभियान शुरू होगा। उन्होने आह्वान किया कि ग्रामीण इसमें उत्साह के साथ भाग लें।सीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन सभी सेंटर्स पर उपयुक्त व्यवस्थाएं की जा रही है एक एक प्रेरक भी सेंटर पर मौजूद होंगे जो लोगों को प्रेरित करेंगे। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर के साथ वैक्सीन लगवाना ही सुरक्षा हैं।

इस दौरान सीएम शिवराज ने लोगों से सावधान रहने की भी अपील की, उन्होंने कहा कि मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, कोविड गाइडलाइन का पालन ताकि कोरोना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की भी आशंका जताई जा रहीं है, ऐसे में जल्द से जल्द सभी लोग वैक्सीन लगवाए। सीएम ने अपील कि सभी लोग इस महाअभियान में सहयोग करें और वैक्सीन लगवाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button