सभी खबरें

MP : घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रुपए का इज़ाफा, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

मध्यप्रदेश/भोपाल – प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक बार फिर बड़ा झटका लगा हैं।  बुधवार की देर रात एक बार फिर घरेलू गैस सिलेंडर 25 रुपए का इज़ाफा हुआ हैं। जिसके बाद घरेलू गैस की कीमत 878 रुपए पर पहुंच गई हैं। फरवरी माह में तीसरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई हैं। इससे पहले 4 और 15 फरवरी को दाम बढ़ाए गए थे।

पूर्व में घरेलू गैस के दाम 853 रुपए थे। जबकि मई 2020 में 588 रुपए का सिलेंडर मिल रहा था। वहीं,  किलोग्राम वाला कमर्शियल (व्यवसायिक) सिलेंडर अब 1687 रुपए का मिलेगा, इसके दामों में 5 रुपए की कमी की गई हैं। पहले ये 1692 रुपए का था। नए दाम 25 फरवरी से लागू कर दिए गए हैं।

बता दे कि राजधानी भोपाल में घरेलू गैस का सिलेंडर 700 रुपए में बुक हो रहा था, जिसमें 15 फरवरी को और वृद्धि होती गई और यह 775 रुपए पर पहुंच गया था। इसके बाद अब और महंगा हो गया हैं। 

कब-कब बढ़े दाम

  • 30 नवंबर 668
  • 02 दिसंबर 728
  • 15 दिसंबर 778
  • 1 जनवरी 778
  • 1 फरवरी 778
  • 4 फरवरी 803
  • 15 फरवरी 853
  • 25 फरवरी 878

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button