कांग्रेस ने फिर जताया हार्दिक पटेल पर भरोसा, दी ये अहम जिम्मेदारी
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए
मोरबी सीट से विधानसभा उप चुनाव लड़ सकते हैं
अहमदाबाद – पाटीदार आरक्षण आंदोलन के अगुआ और कांग्रेस के युवा नेता हार्दिक पटेल गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का एक खेमा चाहता है कि हार्दिक को मोरबी सीट से चुनाव लड़ाया जाए। यहीं वजह है कि कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह फैसला किया है।
8 सीटों पर होने हैं उप चुनाव
गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों पर पिछले महीने हुए चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसी के चलते कच्छ की अबडासा, सौराष्ट्र की गढडा, धारी, मोरबी, लींबडी, मध्य गुजरात की करजण, दक्षिण गुजरात की कपराडा और डांग सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने अपनी सरकार के मंत्रियों को एक-एक सीट का प्रभारी नियुक्त कर जीत की जिम्मेदारी सौंपी है।