MP: स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर VD शर्मा के बंगले पर कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के साथ ही सियासी पारा गरमाते जा रहा है। बीजेपी प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा में बीजेपी की मुश्किल बढ़ गई है। जहाँ स्थानीय प्रत्याशी की मांग को लेकर बड़ी संख्या बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के बंगले पर जमकर नारेबाजी की है। दरअसल, बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी वर्तमान विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का विरोध कर रहे है। कार्यकर्ताओं की मांग है की बड़ा मलहरा के किसी भी समुदाय, जाति, वर्ग के बीजेपी कार्यकर्ता या पदाधिकारी को टिकट दिया जाए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रद्युम्न सिंह को इस बार स्थानीय स्तर पर संगठन का सपोर्ट नहीं मिलेगा। अगर उन्हें टिकट मिला तो इसका खुलकर विरोध करेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि यहां से फिलहाल प्रद्युम्न सिंह लोधी बीजेपी से विधायक है। प्रद्युम्न सिंह लोधी दमोह जिले के हिंडोरिया गांव के रहने वाले हैं। वे इससे पहले भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो गए थे। तब कांग्रेस ने उन्हें बड़ा मलहरा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं जब डेढ़ साल बाद मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ, तो प्रद्युम्न ने भी कांग्रेस छोड़ घर वापसी कर ली थी। साल 2020 के उपचुनाव में फिर जीत दर्ज कर भाजपा से विधायक बने।

Exit mobile version