MP: कांग्रेस ने पूर्व PM वायपेयी को दी श्रद्धांजलि: बीजेपी को लेकर कही ये बात…

ग्वालियर। ग्वालियर के लाडले सपूत भारत रत्न स्व अटल बिहारी वायपेयी जी की आज पांचवी पुण्यतिथि है। शिंदे की छावनी स्थित कमल सिंह बाग में स्थित अटल जी के पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जहाँ परिजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी भी अटल जी को पुष्पांजलि देने पहुंचे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वायपेयी के दामाद ओम प्रकाश मिश्रा ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान पर कहा कि मतदाता राक्षस तो हो ही नहीं सकता। बीजेपी को राक्षस कहते तो समझ आता, लेकिन उन्होंने तो एक दम से मतदाताओं को ही राक्षस कह दिया। सीधी बात ये है, चाहें हम कांग्रेस को वोट दें या बीजेपी को वोट दें, वोटर हैं और हमको राक्षस कहा जाएगा। बोलने की सबको स्वतंत्रता है, लेकिन उसकी एक मर्यादा है और जो राक्षस कहा गया है, वह सीधा सीधा भारत वर्ष के मतदाताओं का अपमान है। साथ ही कहा कि भाजपा को राक्षस कहते तो समझ आता, लेकिन उन्होंने तो एक दम से मतदाताओं को ही राक्षस कह दिया। मतदाता राक्षस तो हो ही नहीं सकते। भारत वर्ष के मतदाता का इससे बड़ा अपमान तो कोई और हो ही नहीं सकता। बीजेपी अटल जी को पूरा सम्मान दे रही है। 6 दिसंबर को जब बाबरी विध्वंस हुआ था। तब भाजपा के बड़े बड़े नेता हाथ नीचे कर चुके थे, अटल जी ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पार्टी को संभाला और फिर से पार्टी को खड़ा किया।

कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम अटल बिहारी की पांचवी पुण्यतिथि पर भाजपा ही बल्कि कांग्रेसी भी बड़ी तादाद में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर रहे है। ग्वालियर की महापौर शोभा सिकरवार ने कहा कि अटल जी ने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास किया है। यही वजह है कि आज पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है।

Exit mobile version