MP: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा, जानिए वजह

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले फेरबदल का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस को खंडवा से बड़ा झटका लगा है। जिले के पंधाना से 2018 में कांग्रेस की प्रत्याशी रही छाया मोरे ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पंधाना में की गई नियुक्ति से छाया मोरे नाराज हो गई हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में काम करने वालों को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति के खिलाफ कमलनाथ से शिकायत की, लेकिन नहीं हटाया गया। इसलिए उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अब कल भाजपा में शामिल होने चर्चा चल रही है।

Exit mobile version