MP: कलेक्टर आफिस पहुंचे लड्डू गोपाल, मकान नहीं तोड़ने की लगाई दरखास्त, जानिए पूरा मामला

कटनी। मध्यप्रदेश में आये दिन मामले सामने आते रहते हैं। एक बार फिर कटनी जिले से अजीब किस्सा सामने आया है। जहाँ भगवान लड्डू गोपाल मकान ना तोड़ने की दरखास्त लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच गए। परिवार में कोई भाई न होने से घर की बेटियां लड्डू गोपाल को ही सारी समस्या बताती है।
जानिए पूरा मामला
कटनी के बड़वारा में रहने वाले एक परिवार को ग्राम पंचायत से एक पट्टा मिला। परिवार वालों ने पट्टा मिलने के बाद उक्त भूमि पर मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया था। एक शिकायत में उस मकान को तोड़ने के लिए एक लेटर निकलवाया। परिवार वालों को मकान को निरस्त करने के लिए कटनी कलेक्ट्रेट से एक नोटिस आया। वहीं नोटिस पहुंचते ही परिवार वाले अपने पुत्र समान भगवान लड्डू गोपाल को लेकर कटनी कलेक्ट्रेट पहुंचकर मकान ना तोड़ने की दरखास्त करने लगे। परिवार की बेटियों का कोई भाई नहीं है जिसके चलते वह लड्डू गोपाल को ही अपना भाई समझते हैं और हर जगह हर बात उन्हीं से बताती हैं। फिर क्या था जब मकान की समस्या आई तो लड्डू गोपाल भी बेघर होते नजर आए। जिसके चलते लड्डू गोपाल परिवार वालों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर मकान ना तोड़ने की दरखास्त करने लगे।




