ताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP:सागर दौरे पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे

भोपाल। मध्यप्रदेश के चुनावी राण में उतरने के लिए आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव के रण में उतरेंगे। खड़गे आज सागर दौरे पर आएंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। सागर की 8 में से 2 सीटें एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। उज्जैन, इंदौर के बाद सबसे ज्यादा सागर में एससी वोटर है। सागर में करीब 5 लाख एससी वोटर्स है। प्रदेश में एससी वर्ग के लिए 35 सीटें रिजर्व है। मध्य प्रदेश में एससी वर्ग की आबादी 16 फीसदी है। SC वर्ग को साधने के लिए प्रधानमंत्री मोदी सागर आ चुके हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10:45 बजे भोपाल पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे भोपाल से पीसीसी चीफ कमलनाथ के साथ सागर जिले जाएंगे। 11:45 बजे सागर पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से दोपहर 12 बजे सागर के कजलीवन मैदान पहुंचेंगे। जहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:30 बजे सागर से हेलीकॉप्टर से भोपाल आएंगे। इसके बाद 2:45 बजे भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button