
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी कांग्रेस तैयारी में जुट गई। चुनाव की तैयारी को लेकर विधान सभा नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पटेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक विधान सभा चुनाव पर चर्चा की।
बता दें कि गोविंद सिंह और खड़गे के बीच चुनाव कमेटियों को लेकर चर्चा हुई है। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग कमेटियां जल्द जारी होगी। कमेटी में कौने कौने लोग होंगे, किसे शामिल करना है और किसे नहीं इस पर विचार किया गया है। इसके अलावा प्रदेश की वर्तमान स्थिति और राजनीतिक मुद्दे, पार्टी की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई है। प्रियंका वाड्रा से नेता प्रतिपक्ष विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।