ताज़ा खबरेंमेरा देशसभी खबरें

मानसून सत्र : आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार, वित्त मंत्री बोली, सोनिया गांधी की बात से हमें “धमकी” का लहजा महसूस हुआ

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को “राष्ट्रपत्नी” कह दिया। दरअसल, अधीर रंजन से बुधवार को जब मीडिया ने पूछा था कि आप राष्ट्रपति भवन जा रहे थे, जाने नहीं दिया गया? तब उन्होंने कहा था कि आज भी जाने की कोशिश करेंगे। हिंदुस्तान की “राष्ट्रपत्नी’ सबके लिए हैं। हमारे लिए क्यों नहीं। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के इस बयान पर बवाल मचा हुआ है।

गुरुवार को दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में उनके इस बयान पर जमकर हंगामा हुआ। जिसके कारण कोई कामकाज नहीं हो सका। बता दे कि संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में गुरुवार को वन्य जीव संरक्षण संशोधन विधेयक 2021 पर आज चर्चा की जानी थी। नियम 193 के तहत, खेलों की आवश्यकता और सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों पर चर्चा होनी थी। जबकि, राज्यसभा में अंटार्कटिक विधेयक 2022 पेश किया जाना था, लेकिन हंगामे की वजह से कोई कामकाज नहीं हो सका। कहा जा रहा है कि आज भी दोनों सदनों में विपक्ष और सत्ता पक्ष के गहमागहमी के पूरे आसार हैं।

दरअसल, भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को लेकर अधीर रंजन चौधरी की अशोभनीय टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग कर रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सोनिया गांधी के बीच नोकझोक की बात भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को हंगामे के बीच सोनिया गांधी भाजपा सांसद रमा देवी से बात करने के लिए उनकी सीट पर चली गईं। सूत्रों के अनुसार, जब स्मृति ईरानी ने कथित तौर पर हस्तक्षेप किया, तो सोनिया गांधी ने उनसे अंग्रेजी में कहा, ‘मुझसे बात मत करो…Don’t talk to Me ….

इसपर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, हमारे कुछ लोकसभा सांसदों को धमकी का लहजा महसूस हुआ, जब सोनिया गांधी हमारी वरिष्ठ नेता रमा देवी के पास यह जानने के लिए आईं कि क्या हो रहा था। इस दौरान हमारा एक सदस्य स्मृति ईरानी वहां पहुंचीं और उन्होंने कुछ पूछा, तो सोनिया गांधी ने कहा…आप मुझसे बात मत करिए।

बहरहाल, यह मुद्दा इतनी जल्दी शांत होने वाला नहीं है। दोनों सदनों में इसे लेकर आज भी हंगामे के आसार नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button