ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस के कई नेता BJP में आने के लिए कर रहे संपर्क

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की राजनीती इन दिनों अलग ही अंदाज में नजर आ रहे है। जिसका सियासी पारा भी खूब चर्चाओं में है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज कांग्रेस पर तीखा हमला बोलै। साथ ही दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के कई लोग बीजेपी में आने के लिए संपर्क कर रहे हैं। उनको वहां घुटन महसूस हो रही है, उनके सम्मान को चोट पहुंच रही है, क्योंकि कांग्रेस में अब एक व्यक्ति का एकाधिकार हो गया है। संगठन नाम की कोई चीज नहीं बची है। वहीं तोमर ने कांग्रेस की 13 मई से शुरू होने वाली धर्म रक्षा यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आ गया है, इसलिए ये अपना रंग बदलेगें। कभी हरा करेंगें, कभी पीला करेंगे। 5 साल तक कोई यात्रा क्यों नहीं निकाली। एमपी में हिदुत्व की बात करते हैं और कर्नाटक में ‘बजरंग बली’ पर बैन लगाने की बात करते हैं।

बता दें कि ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने 2020 में सिंधिया के साथ बीजेपी ज्वाइन की थी। वह अपने अजब गजब अंदाज के लिए मशहूर हैं। वो हरदम सुर्खियों में बने रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button