सभी खबरें

शिवपुरी :- शर्मनाक लापरवाही- राजस्थान से आए श्रमिकों को शौचालय परिसर में रोका

शर्मनाक लापरवाही- राजस्थान से आए श्रमिकों को शौचालय परिसर में रोका 

 शिवपुरी / गरिमा श्रीवास्तव:- मध्यप्रदेश(MadhyaPradesh) में फिर वही शर्मनाक लापरवाही की गई ! एमपी के शिवपुरी(Shivpuri) के कोटा नाके पर बने शौचालय परिसर में राजस्थान से आए श्रमिकों को रुकना पड़ा। मजबूरी ऐसी कि मजदूर(Migrant Workers) इस स्थान पर रुकने को तैयार हो गए. और जब पेट की मार पड़ी तो शौचालय परिसर में ही खाना भी बनाया.

 आखिर मजदूरों की इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है…? एक तरफ जहां मध्य प्रदेश सरकार कहती है कि वह मजदूरों का पूरा ध्यान रख रही है उनके खाने-पीने से लेकर उन्हें उनके गृह ग्राम तक सकुशल भेजा जा रहा है. तो अब यह कैसे सामने आया कि मजदूरों को शौचालय परिसर में रोका जा रहा है…? 

 इस वक्त मजदूर बेचारों की स्थिति ऐसी है कि प्रशासन उन्हें जहां भी ठहरा दे वह ठहर जाएंगे….. पर इससे मध्य प्रदेश सरकार के वायदों का क्या हुआ? 

 यह वही “मजबूर” मजदूर है जो बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी करते हैं, लोगों के घरों की नींव रखते हैं, सिर ढकने को छत बनाते हैं, और इन्हीं मजदूरों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार हो रहा है…

कोटा से जब छात्र आए थे तो इसी नाके पर अफ़सरों ने स्वागत किया था…. और इस बार इसी नाके पर बने शौचालय परिसर में मजदूरों को ठहरा दिया गया…….!

 बेबस आंखों में सिर्फ सवाल है, और भगवान से प्रार्थना “अगले जन्म हमें मजदूर ना बनाना”…… !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button