सभी खबरें

इंदौर : पति को तो बचा नहीं पाए, उनकी अन्तिम यादें भी अस्पताल ने छीन ली

इंदौर

इंदौर के एमजीएम मेडिकल (MGM Medical) के एमटीएच अस्पताल (MTH Hospital) से एक चोरी कि घटना की खबर आई है। दरअसल यहाँ एक कोरोना मरीज़ कि ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद से अस्पताल प्रशासन मोबाइल और चार्जर लौटाने में आनाकानी कर रहें हैं। 

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एमटीएच अस्पताल में शव की जेब काटने और मोबाइल चोरी की पुलिस के पास शिकायत आई है। शिकायत के अनुसार मंजू गौड़ के पति स्वर्गीय हरीश गौड़ कोरोना वायरस से संक्रमित थे। जिसके बाद उन्हें यहाँ भर्ती करवाया गया था। लेकिन ईलाज सही से न होने के कारण मौत हो गई। यही नहीं उनके मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने अभी तक उ का मोबाइल और चार्जर उ के परिवारवालों को नहीं सौंपा हैं।  

हरीश अस्पताल के दूसरी मंजिल पर बने आईसीयू में  भर्ती थे। यहाँ से ही उनका मोबाईल और चार्जर चोरी हुआ है। इलाज़ के दौरान 5 मई को उनकी मौत हो गई और उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सारा सामान और कागज़ लौटाए लेकिन मोबाइल नहीं लौटाया। पति के मौत के बाद भी मंजू गौड़ बार-बार अस्पताल के चक्कर लगाती रहीं लेकिन हजारों कोशिशों के बावजूद अभी तक मोबाइल और चार्जर नहीं लौटाया गया है। 

बोल रहे हैं खो गया 

जब महिला अस्पताल प्राशासन को बार-बार मोबाइल लौटाने को कहा तो अस्पताल प्रशासन ने यह बोलकर पल्ला झाड़ लिया कि मोबाइल कहीं खो गया है और अभी मिल नहीं रहा है। बहरहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पूछताछ शुरू कर पाए हैं। मोबाईल में आदमी अपने जीवन के सभी क्षणों को कैद करता है। और यही शायद उस मोबाईल को मंजू गौड़ के लिए इतना ख़ास बनाता है। क्योंकि उसमें उनकी सुनहरी यादें कैद होंगी।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button