बड़वानी : जिला घोषित हुआ थाईलैण्ड की मांगूर मछली मुक्त
बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : – कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने सम्पूर्ण बड़वानी जिले को थाईलैण्ड की मांगूर मछली मुक्त जिला घोषित किया है। जिसके कारण अब कोई भी थाईलैण्ड की मांगूर मछली का क्रय-विक्रय या पालन नही कर सकेगा।
सहायक संचालक मत्योद्योग एमके पानखेड़े ने बताया कि कलेक्टर की उक्त कार्यवाही के कारण अब जिले में थाईलैण्ड की मांगूर मछली को बाहर से लाना, परिवहन करना, विक्रय करना अपराध माना जायेगा। आमजन थाईलैण्ड की मांगूर मछली के पालन, विक्रय एवं परिवहन की सूचना 07290-222112 पर दे सकते है। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा। 
बड़वानी : जिला घोषित हुआ थाईलैण्ड की मांगूर मछली मुक्त
बड़वानी : जिला घोषित हुआ थाईलैण्ड की मांगूर मछली मुक्त







