पेट्रोल डीजल के बाद अब अप्रैल से महंगी हो जाएंगी दवाइयां, 800 दवाइयों की कीमतों में इतने फ़ीसदी का होगा इजाफा
.jpeg)
पेट्रोल डीजल के बाद अब अप्रैल से महंगी हो जाएंगी दवाइयां, 800 दवाइयों की कीमतों में इतने फ़ीसदी का होगा इजाफा
नई दिल्ली:- देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है.पेट्रोल डीजल के बाद अब दवाइयों की कीमत में इजाफा होगा.
केंद्र सरकार ने शेड्यूल दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद, एक अप्रैल से करीब 800 दवाओं की कीमतों में 10.7 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 25 मार्च को इसकी घोषणा की. NPPA भारत में दवाओं की कीमत पर निगरानी रखने वाली रेग्युलेटरी अथॉरिटी है. NPPA के मुताबिक, दवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी थोक महंगाई दर (WPI) के आधार पर तय की गई है.
बुखार, हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर, स्किन डिजीज और एनीमिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं महंगी होंगी. यानी पैरासिटामोल, सिपरोफ्लोक्सासीन हाइड्रोक्लोराइड, मेट्रोनिडाजोल, फिनाइटोइन सोडियम जैसी दवाएं अब महंगी हो जाएंगी.इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं के दाम भी बढने की उम्मीद है




