सभी खबरें

राहुल गांधी आज एक बार फिर से जाएंगे हाथरस, रोकेगी पुलिस!

राहुल गांधी आज एक बार फिर से जाएंगे हाथरस, रोकेगी पुलिस!

 राहुल गांधी आज एक बार फिर से हाथरस जाएंगे. बता दें कि बीते बुधवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस गए थे जहां ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें रोका था जिसके बाद वह फिर से कार से उतर कर पैदल जाने लगे थे जिसके बाद  उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों के साथ उनकी हाथापाई हुई और राहुल गांधी नीचे भी गिर गए थे. इसके साथ ही पुलिस ने एफआइआर भी दर्ज किया था. 

 अब एक बार फिर से राहुल गांधी हाथरस जाएंगे. देखना यह होगा कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें पीड़िता के गांव में प्रवेश करने की इजाजत देती है या आज फिर से राहुल गांधी को वापस आना पड़ेगा. 

 मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि न तन थकेगा, न कदम रुकेंगे।
न्याय पथ पर गांधी चलते रहेंगे।।

 वहीं राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि 

इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ UP सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं।

किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।

दुनिया की कोई भी ताक़त मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1312251060703035392?s=19

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button