अब "पंजे"से छूट सकते हैं ये विधायक! बंद कमरे में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात

अब “पंजे”से छूट सकते हैं के पी सिंह! बंद कमरे में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से की मुलाकात
Bhopal Desk:Garima Srivastav
मध्य प्रदेश में सियासी घमासान लगातार जारी है, ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 बागी विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली थी जिसके बाद तीन और विधायक भाजपा में शामिल हुए..
जिसके बाद अब विधायक केपी सिंह ने आज नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की है.. ऐसा माना जा रहा है कि मुलाकात तो सिर्फ बहाना है के पी सिंह को भी भाजपा में आना है! क्योंकि राजनीति में मुलाकात हमेशा सौजन्य नहीं होती है. जब सत्ता में कमलनाथ की सरकार आई थी उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर डिनर के लिए गए थे, 15 महीने का वक्त लगा और मुलाकात के मायने और नतीजे सामने आ गए..
तो आज के पी सिंह और नरोत्तम मिश्रा के मुलाकात के मायने समझेंगे पिछोर से विधायक केकरी मंत्री से जो हुई है क्या उसके भी इस तरह के नतीजे सामने आ सकते हैं? क्या कांग्रेस में 1 विकेट गिर सकता है?
कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह बात हुई थी कि और सभी विधायकों ने कहा था कि वह कांग्रेस का हाथ किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे.. पर केपी सिंह का बंद कमरे में नरोत्तम मिश्रा से मिलना किसी और बात की तरफ इशारा करता है..
इस मुलाकात पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, कि क्या के पी सिंह भी अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं? इस मुलाकात के मायने अब कितने दिन बाद निकल कर सामने आएंगे? बाकि के पी सिंह मौके की नजाकत को समझते हुए यही कह रहे हैं कि मैं कहीं नहीं जा रहा हूं.




