सभी खबरें

मध्यप्रदेश में होगी 22 फिल्मों की शूटिंग, कई आर्टिस्ट को मिलेगा काम

मध्यप्रदेश में होगी 22 फिल्मों की शूटिंग, कई आर्टिस्ट को मिलेगा काम 

 

  • भोपाल बना शूटिंग के लिए पसंदीदा शहर
  •  शूटिंग में जूनियर आर्टिस्ट की बढ़ी डिमांड 

 

मध्यप्रदेश/भोपाल: देश में इस समय कहीं पर कोरोना के मामले ज्यादा है तो कहीं पर कम। वही मुंबई में इस समय कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे, ऐसे में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं, इसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है।

अभी तक प्रदेश में 22 फिल्म और वेब सीरीज कि शूटिंग की रिक्वेस्ट आई है, इनमें से 14 को परमिशन मिल गई है और बाकियों को भी जल्दी मिल जाएगी।

मध्यप्रदेश उन प्रदेशों में गिना जाता है जहां फिल्मों की शूटिंग को लेकर सेफ्टी गाइडलाइंस जारी की गई है जिसका पालन करने से सभी सुरक्षित भी रहेंगे और फिल्म निर्माण का कार्य भी सतत रूप से चलेगा‌।

फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रदेश का भोपाल शहर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का पसंदीदा लोकेशन है और इस समय भोपाल में काफी फ़िल्म और वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है। इन फिल्मों में जूनियर आर्टिस्ट की रिक्वायरमेंट होती है पहले मुंबई से आर्टिस्ट बुलाए जाते थे, लेकिन अब भोपाल में थिएटर आर्टिस्ट के बढ़ने से उन्हें भी काम मिलने लगा है इससे नए कलाकारों को उनके ही शहर में मंच मिल रहा है। इस समय भोपाल 'डॉक्टर जी' की शूटिंग चल रही है। 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button