CBDT की रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे, दिग्विजय सिंह का नाम भी आया सामने, मचा हड़कंप

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान आयकर विभाग के पड़े छापों को लेकर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, सीबीडीटी की रिपोर्ट में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। जिसने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित इसमें शामिल लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया हैं।
आयकर विभाग के छापों के कुछ ऐसे भी दस्तावेज बरामद हुए हैं जिसने बड़े चेहरे भी इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं।
आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्विजय सिंह को लेकर भी खुलासा किया गया हैं। जहां कहा गया है कि चुनाव आयोग की खर्च सीमा की रकम से अधिक रकम दिग्विजय सिंह ने भोपाल के प्रत्याशी होते खर्च की हैं। वही करोड़ों की कलेक्शन का जिक्र भी दस्तावेजों में किया गया हैं।
वहीं इन दस्तावेजों में मध्य प्रदेश के बड़े राजनीतिक नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 50 से अधिक वर्तमान विधायकों नेताओं के नाम दस्तावेज में सामने आए हैं। इतना ही नहीं दस्तावेज में आयकर विभाग की टीम द्वारा जांच पड़ताल में मध्य प्रदेश से दिल्ली भी पैसे भेजे जाने की बात सामने आई हैं।
सूत्रों के मुताबिक नेताओं के साथ कांग्रेस से पैसे के लेनदेन मामले में टेक्सटाइल, सीमेंट, रोड कंस्ट्रक्शन जैसे विभागों का जिक्र भी किया गया हैं। इसके अलावा कई कारोबारियों के भी नाम सामने आ रहे हैं।
इधर, आयकर विभाग की सीबीडीटी (CBDT) की रिपोर्ट चुनाव आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार को भेज दी हैं। वहीं प्रदेश सरकार जल्द ही जांच कि कमान ईओडब्ल्यू को सौंप सकती हैं।
.jpeg)



