मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक झटके में बदलें 14 जिलों के कलेक्टर, उपचुनाव से जोड़े जा रहे इसके तार

- शिवराज सरकार ने एक हफ्ते के भीतर की दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
- 14 जिलों के कलेक्टर बदलें, इस से पहले 20 आईएएस अधिकारियों के हुए थे तबादलें
- मप्र में तबादलों में छूट की समय सीमा 31 अगस्त को हो चुकी है खत्म
भोपाल : मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनावों से पहले शिवराज सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है, जिसके तहत एक ही झटके में कुल 14 जिलों के कलेक्टर बदल दिये गए है। कुछ जगह कांग्रेस की सरकार में बने कलेक्टर हटाकर नए कलेक्टर बनाए गए हैं. तो कुछ कलेक्टर को हटाने की वजह मंत्रियों के साथ पटरी न बैठ पाना बताई जा रही है। जिन जिलों के कलेक्टर बदले गए है उनमें होशंगाबाद, अशोकनगर, सागर, अलीराजपुर, धार, राजगढ़, विदिशा, बालाघाट, निवाड़ी,शहडोल, रायसेन,सीधी, नरसिंहपुर कलेक्टर शामिल हैं।
खबरों की मानें तो अलीराजपुर में कलेक्टर के तबादले को उपचुनाव की तैयारी के लिहाज से को जोड़कर देखा जा रहा है। अलीराजपुर की जोबट सीट पर उपचुनाव होना हैं। वहीं, सागर में मंत्रियों के साथ पटरी न बैठ पाने की वजह कलेक्टर के हटने की बताई जा रही है। इसके अलावा होशंगाबाद कलेक्टर की नियुक्ति कांग्रेस सरकार में हुई थी, स्थानीय स्तर पर उनके कामकाज को लेकर नाराजगी थी। बताया जा रहा है इस वजह से उन्हें हटाया गया है।
ये है तबादला सूची
- गिरीश कुमार – कलेक्टर बालाघाट
- दीपक आर्य – कलेक्टर सागर
- नीरज कुमार – कलेक्टर होशंगाबाद
- रोहित सिंह -कलेक्टर, नरसिंहपुर
- मुजीबुर्रहमान – कलेक्टर सीधी बनाए गए
- नरेंद्र सूर्यवंशी – कलेक्टर निवाड़ी
- हर्ष दीक्षित – कलेक्टर राजगढ़
- वंदना वैद्य – कलेक्टर शहडोल
- विवेक कुमार – सीईओ जिला पंचायत बालाघाट
- उमा माहेश्वरी – कलेक्टर अशोकनगर
- अरविंद कुमार दुबे – कलेक्टर रायसेन
- धनंजय भदौरिया – अपर सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास
- बाबू सिंह जामोद – अपर सचिव, जेल
- पंकज जैन – कलेक्टर, धार
- अभय कुमार वर्मा – आयुक्त, लोक शिक्षण
- दीपक सिंह – अपर आयुक्त उच्च शिक्षा
- गौतम सिंह – कलेक्टर मंदसौर बनाये गए
- आलोक कुमार सिंह – संचालक, पंचायत राज
- मनोज पुष्प – कलेक्टर अलीराजपुर
- उमा शंकर भार्गव – कलेक्टर विदिशा
- सुरभि गुप्ता – आयुक्त हस्तशिल्प हथकरघा
गौरतलब है कि एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है। कुछ दिन पहले ही सरकार ने आईएएस स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे जिनमें 20 आईएएस अधिकारियों को बदला गया था। बता दे कि मध्यप्रदेश में तबादलों में छूट की समय सीमा 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है।




