सभी खबरें

Maharashtra: उद्धव ठाकरे चला रहे है तीन पहियों वाली सरकार, कब तक चलेगी भरोसा नहीं – रामदास आठवले

मुंबई से खाईद जौहर की रिपोर्ट – महाराष्ट्र में शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई हैं। महाराष्ट्र के मुखिया शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे हैं। सरकार के गठन के बाद महाराष्ट्र में मंत्री मंडल का भी विस्तार हो चूका हैं। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रमुख रामदास आठवले (Ramdas Athawale) ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray Government) पर करारा हमला बोला हैं।

रामदास आठवले ने कहा की महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के सहयोग (महा विकास अघाडी) से बनी सरकार कितने दिन चलेगी इसका कोई भरोसा नहीं हैं। उद्धव ठाकरे तीन पहियों वाली सरकार चला रहे हैं। सरकार चलाने और लंबी दूरी तक चलने के लिए चार पहिए की जरूरत होती हैं। लेकिन राज्य में तीन पहियों वाली सरकार चल रही हैं। उन्होंने आगे कहा की ये तीन पहियों वाली सरकार ज़्यादा लंबी दुरी तय नहीं कर पाएगी।

यह पहली बार नहीं है जब रामदास आठवले ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गठबंधन सरकार पर निशाना साधा हैं। इस से पहले भी वो कई बार उद्धव सरकार को अड़े हाथ ले चुके हैं। इस से पहले भी वो  बीजेपी-शिवसेना सरकार बनाने की वकालत करते हुए नज़र आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button