महाराष्ट्र सियासी बवाल : इस्तीफा देना चाहते थे उद्धव ठाकरे, लेकिन शरद पवार ने…..

महाराष्ट्र : पिछले 1 हफ्ते से महाराष्ट्र में सियासी बवाल मचा हुआ है। उद्धव सरकार में दूसरे नंबर के कहे जानें वाले नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी से बगावत कर दी है। जिसके बाद उद्धव सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 50 से ज़्यादा विधायक होने का दावा किया है।
बागी दल में शामिल विधायक दीपक केसरकर का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में है। अब उद्धव ठाकरे सरकार को हार मान लेनी चाहिए और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं, सूत्रों की मानें तो जब उद्धव ठाकरे ने फेसबुक पर लाइव संबोधन दिया था, उस समय वह इस्तीफे की घोषणा करने वाले थे। इसके अलावा एक बार और उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया था। लेकिन एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।
कहा जा रहा है कि अब इस सियासी उठापटक में जल्द ही नतीजा आ सकता है। सूत्रों की मानें तो राज्यपाल किसी भी समय फ्लोर टेस्ट की बात कह सकते हैं।


.jpeg)

