महाराष्ट्र : एकनाथ शिंदे को कल करना होगी बहुमत साबित, राज्यपाल ने बुलाया विशेष सत्र

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार शाम साढ़े सात बजे दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री बने।

शिंदे ने समारोह के बाद कहा, ‘राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है। मैं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलूंगा।

वहीं, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शनिवार यानी कि आगामी 2 जुलाई को बहुमत साबित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही महाराष्ट्र कैबिनेट ने 2 दिनों (2 और 3 जुलाई) के लिए राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। सत्र के पहले दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से स्पीकर का पद खाली है।

गौरतलब है कि शिवसेना के अधिकतर नेता बागी हो गए, जिसके कारण सरकार पर संकट मंडराने लगा और आखिरकार कारण 31 महीने पुरानी महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। इसके बाद कल यानी गुरुवार को उद्धव सरकार से बागी हुए नेता एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बने।

Exit mobile version