सभी खबरें

सिहोरा : देखें video गणतंत्र दिवस पर किसानों ने दिखाई ताकत, ट्रैक्टरों के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली 

सिहोरा : देखें video गणतंत्र दिवस पर किसानों ने दिखाई ताकत, ट्रैक्टरों के साथ निकाली विशाल तिरंगा रैली 

  • मध्यप्रदेश में भी दिखी केंद्र के काले कानून के विरोध में एकजुटता 
  • बड़ी तादाद में किसान 26 जनवरी पर रोड पर निकले , हजारो ट्रैक्टर में लहराया तिरंगा 
  • भारतीय किसान यूनियन ने दिल्ली के किसानों के संघर्ष को समर्पित की विशाल रैली 

 देखें video 1 – https://fb.watch/3hdTdrawPk/

 देखें video 2- https://youtu.be/mOCdmte2Kfk

द लोकनीति डेस्क सिहोरा 
देश जहां एक ओर 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा था,वही दूसरी ओर किसान देश की जनता को गणतंत्र की असली ताकत और परिभाषा दिखा रहा था। 
हालाँकि दिल्ली में किसानों की रैली में कुछ अराजकता तो आयी जिससे किसानों के ऊपर कई सवालिया निशान खड़े हो रहे है। आपको बता दे किसान 26 नवंबर 2020 से दिल्ली के सिंघु बॉर्डर ,टिकरी बॉर्डर ,गाजी बॉर्डर पर लाखों ट्रैक्टर के साथ किसान अपने कैम्प बनाकर शांति से रह रहे थे। 
भारत में आज़ादी के बाद यह दूसरा जनांदोलन बन चूका है। क्योंकि इसमें बच्चे बूढ़े ,महिलाएं और युवा भी बड़ी संख्या में शामिल है। 

अब मध्यप्रदेश में भी किसान काले कानून के विरोध में क्रान्ति जगा रहे है ,जबलपुर ,कटनी ,बालाघाट ,उमरिया ,रीवा एवं कई इलाकों में विरोध देखा जा रहा है 
 

असल मायनेँ में यह किसान आंदोलन हो रहा सफ़ल 


जिस तरीक़े से किसान आंदोलन को आतंकवादी ,धर्म के नाम पर गोदी मीडिया और सरकार की भोकलाहट देखने को मिल रही है। अब सम्पूर्ण देश का किसान भी दिल्ली के किसानो के संघर्ष को समझ रहा है। उसे यह समझ आ चुका है कि यह ज़मीन और ज़मीर की लड़ाई है और यह निरंतर चलती रहेगी। 

CM शिवराज ने जबलपुर ज़िले में एक महीनें पहले की थी किसानों की रैली ,26 जनवरी में अब यहां 1200 टैक्टर्स के साथ किसान सड़को पर 


बात मध्यप्रदेश की करें तो यहां जबलपुर महाकौशल क्षेत्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी बीजेपी का गढ़ माना जाता है लेकिन अब माहौल किसानों ने सत्ताविरोधी हो चला है। यहां केंद्र के नए कृषि क़ानून के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल और एकजुटता देखने को मिल रही है। 

भारत के भूगोलिक केंद्र बिंदु करोंदी से चंद किलोमीटर दूर सिहोरा में हजारों की तादाद में ट्रैक्टर्स के साथ किसानों की विशाल तिरंगा ट्रैक्टर रैली 


सिहोरा तहसील जो ग्रामीण कस्बो और किसानों से भरा हुआ क्षेत्र 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में ऐतहासिक नज़ारे को दर्शा रही थी। आपको आँखों देखा हाल बताने जा रहे है ,यहां भारतीय किसान यूनियन की रैली जो कृषि उपज मंडी खितौला से शुरू होकर ,बाबाताल से मुख्य झंडा बाजार से गुजरकर मझौली बायपास होते हुए सिहोरा थाना बस स्टैंड पर समाप्त हुई। यह रैली तकरीबन 5 किलोमीटर से ऊपर थी और लगभग 1200 -1250 के ऊपर किसानों के ट्रैक्टर की संख्या रही। 

हर ट्रैक्टर पर लहराया तिरंगा ,शांतिपूर्ण तरीक़े से प्रशासन का साथ देते हुए भारतीय किसान यूनियन की विशाल रैली 


जब स्थानीय लोगों ने हर नज़ारे में सैकड़ो ट्रैक्टर्स के बड़े पहियों के साथ ट्रैक्टर्स को कूच होते हुए देखा तो लगा जैसे यह दिल्ली के टिकरी सिंघु बॉर्डर का ही नज़ारा है। किसानों की इस विशाल रैली में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रमेश पटेल ,सिहोरा ब्लाक अध्यक्ष विनय पटेल ,मझौली ब्लाक अध्यक्ष अनिल पटेल ,सिहोरा नगर अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ,पाटन ब्लाक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ,पनागर ब्लाक अध्यक्ष बेड़ी लाल पटेल ,संभागीय अध्यक्ष संतोष राय ,जिला महामंत्री सुनील जैन ,चंद्रजीत पटेल ,अरविन्द पटेल ,ओमप्रकाश पटेल,अवसर पटेल ,सुनील पटेल ,भारत पटेल ,रवि पटेल ,राहुल पटेल ,भारत कृषक समाज के संभागीय अध्यक्ष के के अग्रवाल ,सिहोरा तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पटेल ,अश्वनी त्रिपाठी ,संजू शुक्ला ,श्रीकान्त पाठक के साथ सिहोरा ,मझौली तहसील के गाँवों के किसान बड़ी संख्या में शामिल रहे। 

शहीद हुये किसानों को दी श्रदांजलि ,2 मिनट का रखा मौन 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button