सभी खबरें

MP थप्पड़ कांड – मंत्री गोविंद सिंह ने थप्पड़ मारने को बताया गलत, कहा असंवैधानिक कार्य की तारीफ नही हो सकती

थप्पड़ कांड मंत्री गोविंद सिंह ने थप्पड़ मारने को बताया गलत, असंवैधानिक कार्य की तारीफ नही
गौरतलब है कि पिछले दिनों राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता के भाजपा के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की घटना पर सवाल उठाए हैं, उन्होनें कहा कि कलेक्टर के पद की एक गरिमा होती है यदि आप इस पर बैठे हैं तो आपका कर्तव्य है इसका सही से पालन किया जाएं। किसी को थप्पड़ मारे जाने की घटना को उन्होने जायज नही कहा। उन्होने साथ ही कहा कि कलेक्टर के पास जिले की जिम्मेदारी होती है , हिंसा या किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कलेक्टर दंडात्मक कार्यवाई भी कर सकता है उसे वह सारे अधिकार प्राप्त है जो हिंसक घटना को रोकने के लिए उठाए जा सकते हैं यहां तक की वह घटना पर काबू पाने के लिए गोली भी चलवा सकता है।

बताया निजी विचार
प्रदेश के सामान्य प्रशासन मंत्री ने इसे अपना व्यक्तिगत विचार बताया है उन्होनें कहा कि यहा मेरा निजी विचार है।
राजगढ़ का है वाकया
यह वाकया राजगढ़ का है जहां नागरिकता कानून के समर्थन में एक रैली का आयोजन हुआ था जिसमें भाजपा कार्यकर्ता नरेश शर्मा को कलेक्टर निधि ने थप्पड़ मार दिया था।
राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं के सीएए के समर्थन में रैली निकालने पर कलेक्टर निधि निवेदिता ने कार्यकर्ताओं को थप्पड़ मारा था। इस मामले ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों बटोरी थीं। वहीं पुलिस की जांच रिपोर्ट में कलेक्टर द्वारा थप्पड़ मारने का दोषी माना गया है।
कलेक्टर पर कार्रवाई को लेकर सरकार की चुप्पी
कलेक्टर पर नही हुई कोई कार्यवाई
इस प्रकरण में कलेक्टर को दोषी पाया गया था लेकिन आलाकमान ने अभी तक इस पर कोई एक्शन नही लिया है।
सुर्खियों में आई थी निधि
इस कांड के बाद से ही वह पूरे देश में छा गई थीं राष्ट्रीय मीडिया ने भी उनका बढ़ चढ कर दिखाया था।
पूर्व सीएम शिवराज ने की थी आलोचना
इस प्रकरण पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निशाना साधा था जिसमें उन्होनें कहा था कि दिन एक से नही रहते और सरकारें भी बदलती रहती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button