सभी खबरें

मध्यप्रदेश/ मटकुली के जंगल में बाघ ने किया एक महिला का शिकार

 

पिपरिया: आपको बता दें कि ये घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। कहीं न कहीं ये सुन ने को आ ही जाता है कि वन्य प्राणी आज इस जगह पर हमला किया और उसकी जान ले ली। आज यही मटकुली के जंगल में देखने को मिला, जहां एक बाघ ने एक महिला पर हमला कर दिया और उसकी क्षत-विक्षत लाश जंगल में पड़ी मिली। इस घटना से क्रोधित लोग मटकुली में वन विभाग(Forest Department) के इको सेंटर (Eco Center) पर पहुंच गए और हंगामा किया साथ ही वहां आग भी लगा दी। ग्रामीणों ने इको सेंटर को नष्ट कर दिया। दफ्तर में बुरी तरह तोड़फोड़ की और जो सामान हाथ में आया उसे चकनाचूर कर दिया।

पिपरिया के महंदीखेड़ा गांव में शुक्रवार को बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। उसकी क्षत-विक्षत लाश मटकुली एरिया में पड़ी मिली। सूत्रों के अनुसार बांधवगढ़ से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में छोड़े गए बाघ ने ये हमला किया। इस इलाके में बाघ के लगातार मूवमेंट से गांव वाले घबराए हुए हैं। और अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। गुरुवार को भी बाघ ने मटकुली के पिसुआ गांव में 2 गायों का शिकार किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button