सभी खबरें

आनंदपुर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई

कमलेश जाटव/विदिशा/लटेरी। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में उग्र प्रदर्शन जारी हैं. मध्य प्रदेश में भी पिछले दिनों ऐसी ही तस्वीरें सामने आई. इसी के मद्देनज़र आज पुलिस थाना आनंदपुर में शांति समिति की बैठक बुलाई गई. थाना प्रभारी गौरव बाजपाई ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह और भ्रामक जानकारी पर ध्यान ना दें और इस तरह की भ्रामक जानकारी और भड़काने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें. साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखें और इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दें. जिससे क्षेत्र का सौहार्दपूर्ण माहौल ना बिगड़े. 

स्टाफ आरक्षक देवेंद्र शाक्य, प्रधान आरक्षक सुरेश साहू, आरक्षक राजेश आदि ने भी निगरानी बनाए रखने की सलाह दी. बैठक में शांति की अपील की गई. बैठक में क्षेत्रीय ग्रामीण बृजनारायणशर्मा जावती, असलम खान भगवंतपुर, शाकिर खान नरखेड़ा जागीर, मुंशीलाल रहीमपुर नर्वदा मोहन खेड़ी, मोनू प्रजापति आनंदपुर आदि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button