सभी खबरें

मैं एक हिन्दू हूं, मगर भाजपा का नहीं, दिग्गी राजा के ट्वीट पर मचा बवाल…मंत्री सारंग बोले, वे पाकिस्तान के हिसाब से चलते है

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का एक ट्वीट प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा की – मैं एक हिन्दू हूँ .. मगर मैं खतरे में नहीं हूँ .. क्योंकि मैं भारत का हिन्दू हूँ .. भाजपा का नहीं .. ट्वीट के आखिर में सुमित सेठ नाम लिखा है।  

दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद सियासत गरमा गई। शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने भी इसका जमकर पलटवार किया। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मैं भारत का हिन्दू हूँ, ये भी क्यों कहा .. क्योंकि दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की परस्ती करते हैं और उनपर लगते हैं कि वे पाकिस्तान के हिसाब से चलते हैं शायद इसीलिए उन्होंने ये ट्वीट किया है। उनका बयान बताता है कि उनमें कहीं न कहीं काम्प्लेक्स हैं इसलिए वे इस तरह के बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को बताने की जरुरत क्यों पड़ रही है? मुझे तो बताने की जरुरत नहीं पड़ रही क्यों कि मेरा व्यवहार कहीं भी देश विरोधी , हिन्दू विरोधी या हिंदुत्व विरोधी नहीं है। ये बताने की जरुरत उसे ही पड़ती है जिसके व्यक्तित्व और क्रतित्व में अंतर होता है।

बता दे कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान हमेशा मुस्लिम प्रेम और पकिस्तान प्रेम को प्रदर्शित करते हैं इसलिए वे हमेशा मीडिया की सुर्ख़ियों में रहते है और विपक्ष के निशाने पर भी। बहरहाल, दिग्विजय सिंह एक बार फिर इस ट्वीट के बाद विपक्ष के निशाने पर आ गए है, साथ ही उनके इस ट्वीट की चर्चा भी ज़ोरो पर हो रहीं हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button