सभी खबरें

मध्यप्रदेश: बेरोजगारी ने ली युवक की जान, सुसाइड नोट में लिखा, मुख्यमंत्री जी! स्टूडेंट्स को रोजगार दें

  • सुसाइड नोट की पुष्टि हुई
  • गुडबाय दोस्तों, मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे निवेदन है कि स्टूडेंट्स को रोज़गार दें। 

मध्यप्रदेश:- राजगढ़ जिले के शेहदखेड़ी निवासी कुंदन राजपूत ने 10 जुलाई इंदौर के पीथमपुर में आत्महत्या की थी। हाल ही में इस मामले में सुसाइड नोट की पुष्टि हुई, जहां से पता चला कि कुंदन आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसने उज्जैन में 2 साल से कोचिंग जॉइन कर तैयारी की पर कोरोनाकाल के कारण 2 साल से भर्ती नही निकली जिससे पता चलता है कि वो मानसिक तनाव में था। 5 जुलाई को ही वह इंदौर के पीथमपुर में नोकरी करने को गया था और 5 दिन काम करने के बाद 10 जुलाई को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

सुसाइड नोट में कुंदन ने लिखा
  

गुडबाय दोस्तों, मुख्यमंत्री जी मेरा आपसे निवेदन है कि स्टूडेंट्स को रोज़गार दें। मेरे जैसे और भी स्टूडेंट्स फांसी लगाएंगे। श्रीमान मुख्यमंत्री जी, आपसे निवेदन है कि जल्द ही विद्यार्थी के स्कूल खोलें।आपसे निवेदन है कि हम नवयुवकों को रोजगार दें। आज में फांसी लगा रहा हु 2 साल से आर्मी की भर्ती भी नही खुली है, और मेरी उम्र भी निकल गई है अतः पुलिस प्रशासन से निवेदन है कि मेरे शरीर का पोस्टमार्टम नही किया जाय और ये सोसाइड नोट मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा दिया जाए| 
आपका आज्ञाकारी विद्यार्थी
कुंदन राजपूत
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button