सभी खबरें

बड़वानी:-अभी और कुछ माह एकल ही करने होंगे पूजा-पाठ – मां मधु

अभी और कुछ माह एकल ही करने होंगे पूजा पाठ – मां मधु

बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:-हमारे देश में कोविड-19 कोरोना वायरस के कारण आई आपदा में हम सभी देशवासी एकजुट होकर शासन –  प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर रहे हैं, जो कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। यदि घर में रहने से हम, हमारे साथ – साथ औरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं तो हम घर पर ही रहे तथा अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले ।  वैसे तो शासन ने लॉक डाउन में छूट दी है किंतु हमें अभी कुछ माह और सतर्क रहने की आवश्यकता है । वही सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क का उपयोग एवं हाथ धुलाई जैसी आदतों को दिनचर्या में हमेशा शामिल रखना होगा । 

उक्त बातें वट सावित्री की पूजा के अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मां मधु दुबे ने कही। उन्होंने कहा कि अभी कुछ और समय हमें अपने पूजा पाठ एवं अनुष्ठान में सामूहिक की जगह एकल पूजा को ही अपनाना होगा । जिससे स्वतः ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो जाये। मां मधु ने अपने घर के समीप ही वट वृक्ष का एकल पूजन विधि विधान से कर परिक्रमा दी तथा औरों को भी एकल पूजा करने के लिए प्रेरित किया। उनकी एकल पूजा से प्रभावित होकर कॉलोनी की अन्य महिलाओं ने भी एक – एक करके अपनी पूजा विधि विधान से संपन्न की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button