सभी खबरें

“मैडम-सर” के इश्क से पुलिस महकमें में हड़कंम, टीआई नें पत्नी जैसे रखा, शादी नहीं की तो जान दे दुंगी

जबलपुर/प्रियंक केशरवानीः– सन्सकारधानी कहे जाने वाले जबलपुर में टीआई की लव स्टोरी काफी चर्चित हो रही है आखिर क्या है इस आशिकी का राज। जबलपुर में लेड़ी कॉन्सटेबल और कटनी के टीआई की लव स्टोरी से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। टीआई के इश्क की शिकायत एसपी तक पहुंच चुकी हैं, पहले दोनो जबलपुर में एक ही थाने में रहे थे।

दरअसल, संदीप आयाची कटनी के बरही में टीआई हैं। उनका घर जबलपुर में हैं, जैसे ही वह बुधवार को जबलपुर आए, तभी लेडी कॉन्सटेबल उसके घर आ धमकी। कॉन्सटेबल ने टीआई से शादी करने की बात कही तो उन्होंने इसकार कर दिया इसके बाद कॉन्सटेबल ने इसकी शिकायत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से फोन पर बात कर पूरा किस्सा सुनाया। और एसपी से कहा कि टीआई संदीप आयाची से मेरी शादी कराओ, नहीं तो में सुसाइड कर लूंगी। जिसके बाद पूरे महकमें हंगामा मच गया और लेडी कॉन्सेबल की तालाश शुरू कर दी गई। करीब शाम 5.30 पर वह मिली।

कोतवाली थाने पर देर रात तक चलाता रहा हाईलेवल ड्रामा काफी बातचात होती रही। तरह-तरह की चर्चा होती रही, लेकिन लेडी कॉन्सटेबल कई बार अधिकारियों के चैंबर से चिल्लाते हुए निकली कि वो गर्भवती है। और वह किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button