सभी खबरें

CM Kamalnath ने प्रदेशवासियों को दी दीपोत्सव की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से मिलावट की जंग से लड़ने के लिए माँगा साथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेशवासियों को दीपवाली के अवसर पर बधाई दी। इसके साथ ही साथ उन्होंने प्रदेशवासियों से मिलावट की जंग में सरकार की कार्यवाही और मिलावट से जंग में साथ देने का आग्रह भी किया। 

दीपोत्सव के पावन पर्व की आज से प्रारंभता हो चुकी है। धनतेरस की आप सभी प्रदेशवासियो को बधाई। प्रदेश सरकार मिलावट के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर प्रदेश को मिलावट मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प पर निरंतर कार्य कर रही है। यह सब आप सभी के सहयोग के बिना संभव नहीं :- मुख्यमंत्री कमलनाथ। 

आइये इस दीपोत्सव पर हम सभी मिलकर प्रदेश को मिलावट मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प ले। मिलावट की सूचना देकर जागरूक नागरिक होने का परिचय दे। दीपोत्सव पर्व को देखते हुए मिलावट के विरुद्ध अभियान को पूरी मुस्तैदी से चलाने के निर्देश पूर्व से ही दिये गये है। मिलावट का ज़हर बेचने वाले समाज व मानवता के दुश्मन। प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा हमारा संकल्प और हम उसके लिये सदैव वचनबद्ध :- मुख्यमंत्री कमलनाथ। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button