MP : 355 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, सिंधिया सहित उनके 12 मंत्रियों की साख दांव पर

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर मतदान हुुुआ। जिसमें चुनाव लड़ रहे 355 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम (EVM) में कैद हो गई हैं। जिसका फैसला आने वाली 10 नवंबर को आएगा।
उपचुनाव (By Election) के नतीजे न सिर्फ सत्ता का भविष्य तय करेगा, बल्कि दिग्गजों का भाग्य का फैसला भी होगा। जिसमें खास तौर पर कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल हुए नेता हैं।
बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ साथ उनके 12 मंत्रियों की साख दांव पर हैं। इसके अलावा 13 पहली बार चुने गए विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर हैं। जिन्होंने इस्तीफ़ा देकर दुबारा चुनाव लड़ा।
दांव पर इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा
इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, गिर्राज दंडोतिया, ओपीएस भदोरिया, सुरेश धाकड़, बृजेन्द्र सिंह यादव, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, एंडल सिंह कंसाना, बिसाहूलाल सिंह और हरदीप सिंह। वहीं तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
.jpg)



