23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Shaheen Bagh-2 : दिल्ली में बन गया एक और शाहीन बाग, यहां भी रास्ता बंद

बंद हो गया है रास्ता

 

  • जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे जमा हुई महिलायें
  • इलाके की सुरक्षा बधाई गयी
  • बंद हो गया है मेट्रो स्टेशन

New Delhi,Gautam :- CAA और NRC को लेकर विरोध धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। कल रात दिल्ली में शाहीन बाग़ जैसा एक और नज़ारा देखने को मिला। दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर भी महिला प्रदर्शनकारियों ने विरोध चालू कर दिया है। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे से गुजरने वाली रोड पर शनिवार आधी रात को महिलाओं ने अपना अड्डा जमा लिया और CAA के खिलाफ मैदान में उतर आये। यह सड़क बंद हो गई है जिससे यमुना विहार और मौजपुर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

 

Pic Courtsey : ANI

यहाँ पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबालों को तैनात कर दिया गया है। जाफराबाद में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात कर दिया गया है। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों द्वारा बनाए गए एक छोटे से मंच को तोड़ दिया है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मेज से एक छोटा मंच बना रखा था।

मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन के वजह से मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। अब लोग इस मेट्रो स्टेशन से यात्रा नहीं कर पायेंगे। इस मेट्रो स्टेशन के गेट अभी बंद कर दिए गए हैं। मतलब अब दिल्ली वासी इस स्टेशन से यात्रा नहीं कर पायेंगे।

 

Pic Courtsey : ANI

अचानक से आईं महिलाएं
रिपोर्ट के मुताबिक आधी रात को प्रदर्शनकारी महिलाएं सीलमपुर रेड लाइट से जाफराबाद मेट्रो स्टेशन की ओर कूच कीं और जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर बैठ गईं। प्रदर्शन में बड़ी तादाद में बुर्का पहनीं औरतें शामिल हैं। इन्होंने कैंडल जलाया और CAA के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि रात बढ़ने के साथ भीड़ कम होती गई और पुलिस की संख्या भी कम हो गई। प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं ने अपनी बांह पर नीला बैंड लगा रखा था और जय भीम का नारा लगा रही थीं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।