द लोकनीति की खबर का असर :ढीमरखेड़ा टीआई हुए लाइन अटैच,कटनी SP का आदेश

द लोकनीति की खबर का असर :ढीमरखेड़ा टीआई हुए लाइन अटैच,कटनी SP का आदेश
कल ही वायरल हुआ था ऑडियो और आज हो गए लाइन अटैच
वही इस मामले में जब द लोकनीति के जबलपुर रेसिडेंट एडिटर ने कटनी SP से बात की तो उनका कहना था
लाइन अटैचकर जांच की जा रही है
थाना प्रभारी का मामला संज्ञान में लिया गया है, काफी गंभीर बात सामने आई है। थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर जांच की जा रही है।
ललित शाक्यवार/ एसपी, कटनी

कदाचरण के दो आडियो वायरल होते ही तुरन्त सीएमएचओ और बीआरसी जैसे गजटेड अफसर निलंबित हो गए,मगर एक टीआई द्वारा गालियों की सघन बौछार के साथ बीजेपी सरकार को एक मिनट में गिराने की धमकी देकर मामला निपटाने के आडियो वायरल होने के तीन दिन बाद तक कोई कार्यवाही नहीं,हो सकता है बीजेपी शासन सहमकर टीआई के सामने अपनी सत्ता बचाने के लिए मिन्नतें कर रहा हो,उनके आडियो सहित टीआई का कारनामा पेश है,*
*टीआई इतने मामले लगा देगा कि एक मिनिट में शिवराज सरकार निपट जाएगी, कांग्रेसनेत्री को मां-बहन की गालियों सहित चमा**जातिसूचक शब्द कहकर संबोधित किया
केस दर्ज करने की बजाए बिचौलिए से भद्दे ढंग की वार्ता की फोन पर, आडियो वायरल हुआ, सकते में बीजेपी-कांग्रेस दोनों*

पटवारी, तहसीलदार, एसडीएम को गाली बकते हुए कहा- लाखों लेकर सरकारी जमीन दिल्ली वालों को पलटा दी, होगी उसकी पीएम तक पहुंच, किसी हस्ती से नहीं डरता मैं*
कटनी। घूस अथवा मंहगे दर पर खरीदी करके सरकारी धन से कमीशन हड़पने के दो आडियो वॉयरल होते ही सीएमएचओ और बीआरसी को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है, मगर रेत माफिया को खुलकर बचाने वाले ढीमरखेड़ा के टीआई एन के पांडे के तीन विस्फोटक आडियो वायरल होने के बाद भी उनका बाल बांका न हो पाना, भाजपा शासन की खोखली बुनियाद को जग-जाहिर कर रहा है। टीआई के वायरल आडियो में महिला कांग्रेस की हरिजन अध्यक्षा का जातिगत अपमान उसे मां की गालियों के साथ स्पष्ट हुआ है, प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार को एक मिनट में निपटा देने का दंभ भरा गया और पटवारी, तहसीलदार व एसडीएम को गालियां देते हुए उनके ऊपर सरकारी जमीनें जालसाजी से भूमि-माफिया के नाम करने का एलानियां आरोप लगाया है, फिर बाद में नरम लहजे में उतरे टीआई पांडे ने बिचौलिये को कटनी में ईद के बाद बुलाया हैं, जहां बैठकर वे मामला निपटा देंगे और जरूरत हुई तो मौजूदा एसडीएम को भी राजी कर लेंगे। यदि बिचौलिए ने भूमि स्वामी (दिल्ली) को बुलाकर बात नहीं समझी तो टीआई पांडे की धमकी है कि इतने मामले लगा देंगे कि सरकार गिर जाएगी। जी हां, ये वही टीआई है, जो बरही थाने में रहकर रेत के वाहनों को जांच नहीं करने देते थे। तब भी भाजपा शासन ने इन्हें बचाया, और आज भी बचा रहा है, एसपी तक शिकायत हुई, लेकिन सरकार गिरने के डर से टीआई पर कार्यवाही नहीं हुई।



.jpg)
